यूपी में सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों, गलियों तथा फुटपाथ पर धार्मिक किस्म की कोई संरचना या निर्माण की अनुमति नहीं देने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक जनवरी 2011 और उसके बाद से इस तरह का कोई निर्माण कराया गया है तो उसे फौरन हटा दिया जाए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों (राजमार्गों सहित), गलियों, फुटपाथों, सड़क के किनारों, लेन आदि पर धार्मिक प्रकृति की कोई संरचना निर्माण की अनुमति कतई न दी जाए। उन्होंने…

लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना की

रायपुर(बीएनएस)। लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने मंगलवार को सदन में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि किसानों से मवेशियों के गोबर खरीद की ऐसी ही योजना पूरे देश के लिए शुरु की जानी चाहिए। पर्वतागौड़ा चंदनगौड़ा गद्दीगौडर की अध्यक्षता वाली लोकसभा की कृषि मामलों की स्थायी समिति ने केंद्र सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा है कि किसानों से उनके मवेशियों का गोबर खरीदने से उनकी आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ…

चोटिल ममता बनर्जी कोलकाता के अस्पताल में कराई गईं भर्ती, चुनाव आयोग ने मांगी पूरी रिपोर्ट, बीजेपी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ममता नंदीग्राम के रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी हुई थीं, जिस समय उनके साथ यह घटना घटी। मुख्यमंत्री का आरोप है कि उन्हें धक्का दिया गया, जिसकी वजह से उनके एक पैर में चोट लग गई और सूजन आ गई। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। चोटिल होने के…

तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

देहरादून। भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरथ सिंह रावत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत को बधाइयां। उनके पास वृहद प्रशासनिक और सांगठनिक…

खट्टर सरकार सुरक्षित, विधानसभा में गिरा कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की ओर से भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। विधानसभा के 55 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ जबकि 32 सदस्यों ने पक्ष में वोट किया। मतों के विभाजन के बाद यह प्रस्ताव गिर गया। प्रस्ताव पर छह घंटे तक चली मैराथन चर्चा के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सदन में घोषणा की कि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 55 और पक्ष में 32 मत पड़े। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट डालने वाले 55 सदस्यों में से…

तेलंगाना हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में दो जिलाधीशों को सुनाई सजा, दिया कड़ा सन्देश

हैदराबाद। तेलंगाना हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण मामलों में अवमानना के लिए नौकरशाहों पर शिकंजा कस दिया है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह के दौरान इसने दो जिला कलेक्टरों सहित पांच अधिकारियों को कारावास की सजा सुनाई है। नौकरशाहों को कारावास की सजा सुनाकर हाईकोर्ट ने अवमानना के मामलों में शामिल अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है कि वे अदालत के आदेशों की ‘जान-बूझकर अवज्ञा’ पर सजा से बच नहीं सकते। अवमानना मामले में हाईकोर्ट के दो आदेशों ने कई याचिकाकर्ताओं में उम्मीद जगाई है, जिन्होंने अदालत के निर्देशों की अवहेलना के…

TMC में कैसे होता है महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण, महिला विधायक के गाल खींचते नजर आए सांसद, बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने शेयर किया वीडियो

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर महिला सम्मान को लेकर खूब ड्रामा किया था। लेकिन उनके ही सांसद महिला सम्मान की धज्जियां उड़ते नजर आ रहे हैं। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक महिला विधायक के गाल खींचते नजर आ रहे हैं। लॉकेट चटर्जी ने वीडियो के जरिए टीएमसी पर हमला बोला कि क्या यही महिला सशक्तीकरण है? वीडियो शेयर करते हुए लॉकेट ने लिखा है, ‘टीएमसी महिलाओं को सशक्त बना रही है? यह…

बाटला हाउस एनकाउंटर : बीजेपी का सवाल- ममता दीदी कब छोड़ रही है राजनीति, याद दिलाई 12 साल पुरानी कसम

न्यूज़ डेस्क। दिल्‍ली की एक अदालत ने बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान उर्फ ​​जुनैद को दोषी करार दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद बीजेपी ममता बनर्जी पर आक्रामक हो गई है। ममता पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया है कि ममता कब राजनीति छोड़ रही हैं। मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण के लिए ममता बनर्जी सरीखे तमाम नेता ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इस एनकाउंटर में मारे गए दोषियों से ही संवेदना जताते हुए बयान दिए…

‘मेरी शादी करवाओ… मेरी शादी करवाओ’: नाती-पोते वाले बुजुर्ग चढ़ा बिजली के पोल पर… ताकि बेटे मान जाएँ दूसरी शादी को

जयपुर। बुढ़ापे में दूसरी शादी करने वाले बुजुर्गों की अब तक आपने तमाम खबरें पढ़ी होंगी, मगर राजस्थान के धौलपुर में दूसरी शादी के नाम पर एक वृद्ध व्यक्ति ने जो हड़कंप मचाया, उसे सुन कर शायद आप हक्के-बक्के रह जाएँ। जी हाँ, राज्य के धौलपुर जिले में 60 साल के एक बुजुर्ग ने दूसरी शादी रचाने के लिए 11 हजार वोल्टेज वाली बिजली की लाइन के पोल पर चढ़ कर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत ये थी कि उस समय तारों में करंट नहीं था और परिजन समय…

धर्म परिवर्तन कराने वालों को शिवराज सिंह चौहान की चेतावनी, ट्ववीट कर कही यह बात

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सरकार की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित हो गया। विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बेटियों के जीवन को तबाह करने वालों को चैन से नहीं जीने दिया जाएगा। पिछले विधानसभा सत्र आहुत न हो पाने के चलते इसे कैबिनेट में अध्यादेश लाकर पारित किया गया था वही अब विधानसभा में इसे मंजूरी मिल गई है। बेटियों को लोभ…