नई दिल्ली। कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना ने बंगाल हिंसा पर कई ट्वीट्स किए थे साथ ही वीडियोज और तस्वीरें शेयर की थीं। ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि कंगना अब अपने इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं। उन्होंने वहां वीडियो पोस्ट किया है और बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। कंगना ने पोस्ट किए थे हिंसा के वीडियो पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कंगना इस मामले…
श्रेणी: बड़ी खबर
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है: गिरिराज सिंह
नई दिल्ली। चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में TMC के रवैये के कारण ये प्रश्नचिन्ह लग गया है कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या नहीं? देश में पहला राज्य है जहां सरकार के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है। बंगाल में राजनीतिक मर्यादा तार-तार हो रही है और वहां पर चल रहे राजनीतिक…
‘यदि राज्य, केंद्र सरकार तत्काल कार्रवाई नहीं करती, तो हिंदुओं को खुद ही बचाव करना होगा’: बंगाल हिंसा पर VHP
न्यूज़ डेस्क। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की माँग की है। संगठन द्वारा जारी बयान में, विहिप ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बहाने राज्य में हिंसा, आगजनी और बर्बरता की घटनाओं ने न केवल देश को शर्मसार किया है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया है। राज्य में मतगणना के दौरान प्रारंभ हुए अनेक प्रकार के अनवरत हमलों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए विहिप के केंद्रीय महा-मंत्री मिलिंद परांडे ने…
दिल्ली सरकार ने अगले 2 महीने फ्री राशन देने का किया ऐलान, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपए
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ बड़ी घोषणाएं की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को अगले 2 महीने फ्री राशन देंगे। सरकार की इस घोषणा से करीब 72 लाख लोगों को अगले दो महीने मुफ्त राशन मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ऑटो और टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद करीब डेढ़ लाख ड्राइवरों की मदद हो पाएगी।…
कोरोना के कारण IPL 2021 अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली| देश में बढ़ते कोरोना के मामले और इसकी चपेट में कई खिलाड़ियों और सपोटिर्ंग स्टाफ के आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14 वें सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला पिछले कुछ दिनों से आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया गया है। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सभी हितधारकों, खिलाड़ियों, टीम सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों…
बंगाल हिंसा: वोटिंग से पहले ममता की धमकी को TMC कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतते ही किया पूरा, देखिए वीडियो
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 मार्च को नंदीग्राम की जनसभा में बीजेपी नेताओं को खुलेआम धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव के बाद केंद्र सरकार के भेजे गए सुरक्षाकर्मी तो वापस चले जाएंगे लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम इनको देख लेंगे और तब बीजेपी के लोग कहेंगे कि यहां कुछ और दिनों तक केंद्रीय सुरक्षा बलों को रहने दो। ताकि वो हमें बचा सकें। जी न्यूज की खबर के अनुसार ममता बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए कहा था कि मैं इंच…
बंगाल हिंसा पर कंगना रनौत ने लिखा- मैं गलत थी, वह रावण नहीं खून की प्यासी ताड़का है
नई दिल्ली। कंगना रनौत ट्विटर पर लगातार ऐक्टिव रहती हैं। वह देश में हो रही हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ उस पर अपनी बेबाक राय भी रखती हैं। अब बंगाल से आ रही हिंसा की खबरों पर उन्होंने कई ट्वीट्स किए हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने #BengalVoilence हैशटैग के साथ किसी का नाम लिखे बिना निशाना साधा है। https://twitter.com/KanganaTeam/status/1389416195334414340?s=20 कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, मैं गलत थी, वह रावण नहीं है। वह तो सबसे अच्छा राजा था दुनिया में सबसे अच्छा देश बनाया, महान ऐडमिनिस्ट्रेटर…
कोरोना कहर : बेंगलुरु में कोरोना से हो रही इतनी मौतें! श्मशानों के बाहर लगे ‘हाउस फुल’ के बोर्ड
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के सामने पूरा देश बेबस नजर आ रहा है। हर रोज देश में लाखों कोरोना मामले सामने आ रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते इन मामलों के कारण अस्पतालों, मुर्दाघरों और श्मशान पर काम बोझ बढ़ गया है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, मुर्दाघर और श्मशानों में अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं है। कोरोना के कारण हुई मौतों से लाशों का ढेर लग गया है, इसलिए कई श्मशान घाटों में जगह की कमी हो…
किसान आंदोलन : 26 जनवरी ‘किसान’ दंगे में 299 पुलिसकर्मी घायल हुए, करोड़ों की संपत्ति को पहुँचा नुकसान, RTI में खुलासा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। इस साल 26 जनवरी को हजारों किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए थे। उन्होंने न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, बल्कि लाल किले पर खालिस्तानी झंडा भी फहराया। ये भारत के लिए काला दिन था। इस दौरान निहंग हाथों में खुली तलवारें लिए हुए दिखे थे। वहीं कथित…
प्रदेश में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार होंगे फ्रंटलाइन वर्कर, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार कोविड काल में अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। हमारे पत्रकार मित्र #COVID19 काल में अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने 'फ्रंटलाइन वर्कर' घोषित करने का निर्णय लिया है। उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनकी…
