नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है, जहां रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच मंगलवार को एक और चिंताजनक खबर आई थी, जिसमें कहा गया कि हैदराबाद स्थित नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। साथ ही इस बात का डर सता रहा था कि कहीं पालतू जानवरों से संक्रमण और ज्यादा…
श्रेणी: बड़ी खबर
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अमृत माना जाता है गिलोय जूस, रोजाना सेवन से ये 5 रोग भी रहते हैं दूर
हेल्थ डेस्क। आज जब कोविड 19 (COVID -19) की दूसरी लहर ने एक बार फिर अपना कहर लोगों पर बरपाना शुरू कर दिया है तो डॉक्टर लोगों को इससे बचे रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कई वैक्सीन भी मार्केट में आ गई हैं। बावजूद इसके देखा गया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कई लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता ही वायरस से लड़ने और…
चार धाम यात्रा के लिए SOP जारी, इस बार ना लगेगा टीका और ना बंटेगा प्रसाद
देहरादून। 14 मई से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी कर दी है, जिसका पालन करना हर किसी को बहुत जरूरी है। यात्रा के लिए निम्नलिखित हैं दिशा-निर्दश बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए इस बार आमजन यात्रा नहीं कर पाएंगे। इस बार मंदिर में ना तो प्रसाद बंटेगा और ना ही टीका लगाया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में भी केवल वो ही लोग जा पाएंगे, जो कि मंदिर परिसर से जुड़े हुए हैं। दर्शन और पूजा के दौरान किसी भी धार्मिक…
बंगाल हिंसा : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा ने बंटवारे के दिनों की याद दिला दी है: जेपी नड्डा
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। नड्डा ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘क्रूरता’’ के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के उन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो ‘‘हिंसक हमलों का सामना…
कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, बंगाल हिंसा पर किए थे ट्वीट्स, उठाई थी राष्ट्रपति शासन की मांग
नई दिल्ली। कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना ने बंगाल हिंसा पर कई ट्वीट्स किए थे साथ ही वीडियोज और तस्वीरें शेयर की थीं। ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि कंगना अब अपने इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं। उन्होंने वहां वीडियो पोस्ट किया है और बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। कंगना ने पोस्ट किए थे हिंसा के वीडियो पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कंगना इस मामले…
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है: गिरिराज सिंह
नई दिल्ली। चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में TMC के रवैये के कारण ये प्रश्नचिन्ह लग गया है कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या नहीं? देश में पहला राज्य है जहां सरकार के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है। बंगाल में राजनीतिक मर्यादा तार-तार हो रही है और वहां पर चल रहे राजनीतिक…
‘यदि राज्य, केंद्र सरकार तत्काल कार्रवाई नहीं करती, तो हिंदुओं को खुद ही बचाव करना होगा’: बंगाल हिंसा पर VHP
न्यूज़ डेस्क। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की माँग की है। संगठन द्वारा जारी बयान में, विहिप ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बहाने राज्य में हिंसा, आगजनी और बर्बरता की घटनाओं ने न केवल देश को शर्मसार किया है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया है। राज्य में मतगणना के दौरान प्रारंभ हुए अनेक प्रकार के अनवरत हमलों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए विहिप के केंद्रीय महा-मंत्री मिलिंद परांडे ने…
दिल्ली सरकार ने अगले 2 महीने फ्री राशन देने का किया ऐलान, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपए
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ बड़ी घोषणाएं की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को अगले 2 महीने फ्री राशन देंगे। सरकार की इस घोषणा से करीब 72 लाख लोगों को अगले दो महीने मुफ्त राशन मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ऑटो और टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद करीब डेढ़ लाख ड्राइवरों की मदद हो पाएगी।…
कोरोना के कारण IPL 2021 अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली| देश में बढ़ते कोरोना के मामले और इसकी चपेट में कई खिलाड़ियों और सपोटिर्ंग स्टाफ के आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14 वें सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला पिछले कुछ दिनों से आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया गया है। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सभी हितधारकों, खिलाड़ियों, टीम सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों…
बंगाल हिंसा: वोटिंग से पहले ममता की धमकी को TMC कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतते ही किया पूरा, देखिए वीडियो
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 मार्च को नंदीग्राम की जनसभा में बीजेपी नेताओं को खुलेआम धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव के बाद केंद्र सरकार के भेजे गए सुरक्षाकर्मी तो वापस चले जाएंगे लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम इनको देख लेंगे और तब बीजेपी के लोग कहेंगे कि यहां कुछ और दिनों तक केंद्रीय सुरक्षा बलों को रहने दो। ताकि वो हमें बचा सकें। जी न्यूज की खबर के अनुसार ममता बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए कहा था कि मैं इंच…
