रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग सुसाइड कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि महासमुंद जिले में एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह ट्रैक पर मिलीं। पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल थी। महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि शवों…
श्रेणी: बड़ी खबर
बाबा रामदेव लगवाएंगे कोरोना की वैक्सीन, बोले- डॉक्टर भगवान के भेजे गए दूत हैं
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। बीते दिनों बाबा रामदेव ने एलोपैथी के इलाज पर सवाल खड़ा किया था जिससे बवाल मच गया था। वहीं अब बाबा रामदेव कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले हैं इस कारण वे चर्चा में आ गए हैं। पीएम मोदी ने 21 जून से देश के हर राज्य में 18 साल से उपर के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया कराने का ऐलान किया था। बाबा रामदेव ने इस बाबत सभी से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील की…
चीन की तरह ही ‘नीचता’ पर उतर आई उसकी टॉप यूनिवर्सिटी, एडमिशन के लिए दे रही सुंदर लड़की से सेक्स का लालच
बीजिंग। चीन अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए किस नीचता पर उतर जाता है, ये सबको पता ही है। अब उसकी राह पर वहां की टॉप यूनिवर्सिटी भी चल पड़ी है। दरअसलस, एडमिशन के वास्ते छात्रों को लुभाने के लिए चीन की टॉप यूनिवर्सिटी ने लड़की को एक ऑब्जेक्ट की तरह इस्तेमाल किया है और उसने अपने पोस्टर के जरिए सेक्स परोसने की कोशिश की है ताकि लोभ में आकर छात्र उनके यहां एडमिशन ले सके। नानजिंग यूनिवर्सिटी ने अपने ऑनलाइन एडवर्टिजमेंट में ऐसे आपत्तिजनक साइन बोर्ड पोस्ट किए,…
पनीर खाने के लिए कर्मचारी को 7 लाख रुपए देगी कंपनी, ऐसे करें अप्लाई
न्यूज़ डेस्क। अगर कोई कंपनी पनीर खाने के बदले वेतन का भुगतान करे तो सुनकर शायद यकीन नहीं होगा। मगर एक कंपनी ऐसी है, जो पनीर खाने के बदले कर्मचारी को दस हजार डॉलर का भुगतान करेगी। दरअसल कंपनी ने अपने यहां पनीर के अलग-अलग फ्लेवर चखने, उन पर निगरानी रखने के लिए एक नियुक्ति निकाली है। पनीर क्रिस्प बनाने वाली एक कंपनी व्हिप्स, एक चीज कॉन्टेंट ऑफिसर नियुक्त करना चाहती है। वेतन के अलावा सफल उम्मीदवार को नए सीक्रेट फ्लेवर का परीक्षण करने के लिए स्नैक्स की एक साल…
पिंजरे में कैद बार गर्ल्स को बाहर से लगाया ताला, मो. नसीम के घर निकाह में रात भर हुआ अमानवीय डांस
पटना। मनुष्य इतना स्वार्थी हो गया है कि वह अपने फायदे के लिए किसी को भी नुकसान पहुँचाने से गुरेज नहीं करता। अगर हम ये कहें कि स्वार्थी व्यक्ति से बड़ा खतरनाक कोई नहीं हो सकता, तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। दरअसल, बिहार के भोजपुर से एक अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस तस्वीर में कुछ लोग अपने मनोरंजन के लिए पिंजड़े में बंद युवतियों को नचा रहे हैं। जी हाँ, यह वही बिहार है, जहाँ महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं को…
‘फसल बेचनी है तो लाओ भगवान श्रीराम का आधार कार्ड’, पुजारी से बांदा SDM ने मांगा
बांदा(यूपी)। अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां राम जानकी मंदिर के एक पुजारी ने बांदा SDM पर भगवान श्रीराम का आधार कार्ड मांगने का कथित आरोप लगाया है। वहीं, अब यह मामला मीडिया की सुर्खियां में है, जिसके बाद अतर्रा SDM (उपजिलाधिकारी) सौरभ शुक्ला की सफाई भी सामने आई। SDM ने कहा, ‘भगवान का आधार कार्ड लाने वाली बात कहां से आई, यह पुजारी ही बता सकते हैं।’ दरअसल, अतर्रा तहसील के गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहड गांव में 40 बीघा जमीन की रजिस्ट्री…
5वीं की छात्रा ने CJI को कोरोना को लेकर लिखा दिल छू लेने वाला खत, जानें चीफ जस्टिस ने क्या दिया जवाब…
नई दिल्ली। केरल की 5वीं कक्षा की एक छात्रा ने भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए पारित आदेशों के लिए धन्यवाद दिया। बच्ची ने न्यायमूर्ति रमना को पत्र लिखकर कहा है कि माननीय न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की पीड़ा और मृत्यु पर प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया है। पत्र में आगे कहा कि मुझे खुशी एवं गर्व महसूस हो रहा है कि आपकी माननीय अदालत ने ऑक्सीजन की आपूर्ति…
क्या आप भी टेलीग्राम के इस नोटिफिकेशन फीचर से है परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा
तकनीकी डेस्क। टेलीग्राम एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से हम लोगों से चैटिंग कर सकते हैं। यह व्हाट्सएप, सिग्नल जैसे अन्य एप्स को टक्कर देता है। इसमें बहुत सारे ऐसे फीचर हैं जो व्हाट्सएप पर भी नहीं है। Telegram पर बड़े से बड़ा ग्रुप बना सकते हैं या चैनल बना सकते हैं जिसमें हजारों लोगों को जोड़ सकते हैं। लेकिन हर यूजर एक चीज से परेशान है और वह है टेलीग्राम पर जब कोई नया व्यक्ति जुड़ता है और अगर वह हमारे कांटेक्ट में है तो उसकी नोटिफिकेशन हमें…
शराब के साथ भगवान शिव का स्टिकर, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले Instagram के खिलाफ FIR
नई दिल्ली। दिल्ली के रहने वाले मनीष सिंह ने एक स्टिकर में भगवान शिव को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक हाथ में शराब और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन के साथ भगवान शिव को दिखाने वाला स्टिकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भगवान शिव लाखों हिंदुओं के पूजनीय हैं। ये लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के अधिकारियों पर गंभीर…
संबल योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पंजीयन के निर्देश जारी
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में की गई घोषणा को अमल में लाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्राहकों का संबल योजना में पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा समस्त संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और वन मण्डल अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। उप सचिव, श्रम छोटे सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना में प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों के नियोजन की 36 श्रेणियों में पंजीयन…
