बिलासपुर -रायपुर में लू के हालात
बिलासपुर -रायपुर में लू के हालात
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, नांदगांव व आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी लू की स्थिति बनी रही और लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। प्रदेश में राजस्थान की ओर से झुलसनभरी गर्म हवाएं आ रही हैं। ऐसे में इन तीनों शहरों के तापमान 46 डिग्री के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आजकल और इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलते ही तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
प्रदेश में बदली-बारिश के बीच भीषण गर्मी का दौर जारी है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में जून में भी भारी गर्मी पड़ रही है। इसी तरह रात का तापमान 26.2 से 31.6 डिग्री तक रिकॉर्ड किए गए, जो सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक रहे।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते मध्य छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति एक-दो दिन और बनी रहेगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलते ही गर्मी थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव फिलहाल बना रहेगा। मानसून आने तक बीच-बीच में भारी गर्मी पड़ती रहेगी। दूसरी ओर स्थानीय प्रभाव से बस्तर, सरगुजा या उसके आसपास के क्षेत्रों में अंधड़, गरज-चमक के साथ बंूदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी।
