रवि 2 अगस्त, 2026

नाले में मिला युवक का शव

0

नाले में मिला युवक का शव

बिलासपुर। गुरूवार सुबह नाले में युवक का शव मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर में रहने वाला रामलाल सोनी नाले में मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक युवक के गले में चोट के निशान पाए गए है पुलिस को आशंका है कि गला घोंट कर रामलाल सोनी की हत्या की गई है। वही उसके बगल में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला जिसका नाम रामायण दास मानिकपुरी निवासी टिकरापारा बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों