शनि 1 अगस्त, 2026

डेढ़ साल से फरार राशन दुकान संचालक गिरफ्तार

0

डेढ़ साल से फरार राशन दुकान संचालक गिरफ्तार

रायपुर। पिछले डेढ़ साल से फरार राशन दुकान संचालक को सराईपाली में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज हुआ था। राशन दुकान संचालक पर सार्वजनिक वितरण की खाद्य सामाग्री में गबन की शिकायत है, पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक राशन दुकान संचालक चितरंजन राजपूत कांटाभांजी ओडिशा का रहने वाला है और यहां आनंद नगर गुढियारी रायपुर में रहकर शंकर नगर में एक सरकारी राशन दुकान चला रहा था। खाद्य निरीक्षक वीणा साहू ने उसकी दुकान पर 21 सितंबर 2017 को दबिश देकर जांच की। जांच में राशन सामाग्री व मिट्टी तेल वितरण में गड़बड़ी पाई गई। 206 क्विंटल चावल, शक्कर, नमक, मिट्टी तेल के स्टाक में गड़बड़ी मिलने पर निरीक्षक ने 3 जनवरी 2018 को इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि गबन का मामला दर्ज होने के बाद राशन दुकान संचालक फरार था। पुलिस उसके मोबाइल नम्बर के आधार पर उसकी तलाश में लगी रही। इस दौरान उसके सराईपाली में होने की जानकारी मिली। पुलिस आज उसे वहां से पकड़कर रायपुर ले आई है। आरोपी ने खाद्य सामाग्री गबन करना भी शिकार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों