शुक्र 31 जुलाई, 2026

कुष्ठ उन्मूलन के कार्यो का किया गया मूल्यांकन

0

कुष्ठ उन्मूलन के कार्यो का किया गया मूल्यांकन

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एनएलईपी कन्सल्ट सीजी डब्ल्यूएचओ टीम द्वारा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सोंठी घोघरानाला बीएलहोम चांपा और जिला चिकित्सालय जांजगीर के कार्यो का मूल्यांकन किया गया। टीम द्वारा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सोंठी के संरक्षक श्री गणेश दामोदर बापट से मुलाकात कर सोंठी आश्रम में निवासरत कुष्ठमुक्त हुए लगभग 125 मरीजों से सौजन्य भेंट कर उनके ठहरने, भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इसी तरह टीम द्वारा घोघरानाला चांपा बस्ती में मरीजों एवं नागरिकों से भेंट कर उनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा से नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने बीएल होम चांपा का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान बीएलहोम चांपा के अधीक्षक श्रीमती अर्चना सराफ ने मरीजों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों