शुक्र 31 जुलाई, 2026

युवक की सड़क हादसे में मौत,दो गंभीर

0

युवक की सड़क हादसे में मौत,दो गंभीर

लोरमी। एक युवक की सड़क हादसे में आज दर्दनाक मौत हो गई। करण पाटले नाम का युवक नाना और मामा के साथ अपने रिश्ते के लिए लड़की देखने लोरमी आ रहा था.करण खुद बाइक चला रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, हादसा इतना खतरनाक था कि जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब कर करण की दम तोड़ चुका था.उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं बाइक पर सवार उसके नाना सम्मत और मामा आनंद की भी हालत गंभीर हैं. दोनों घायलों को आनन-फानन मे 108 की मदद से लोरमी के अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक होने से अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों