शुक्र 31 जुलाई, 2026

बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

बलात्कार के तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द। नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के मामले में तुमगांव पु्लिस ने आरोपी युवक तथा सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तुमगांव पुलिस ने नाबालिग को बचेली में एक महिला के साथ बरामद कर लिया था। नाबालिग का बयान दर्ज कर कल आरोपी महिला और आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में नाबालिग बयान दिया कि उसके साथ आरोपी देवनाथ साहू और अन्य तीन सोनल पाल,वसील भाठी व जीवन टंडन ने जबर्दस्ती की। बयान के बाद न्यायालय ने पुलिस को फटकार लगाई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये। न्यायालय में नाबालिग के बयान के बाद तुमगांव पुलिस ने अन्य तीनों आरोपियों को धारा 363, 376 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों