शुक्र 31 जुलाई, 2026

वोरा का रमन से सवाल,दामाद को कहां भगा दिया

0

वोरा का रमन से सवाल,दामाद को कहां भगा दिया

रायपुर। आमतौर पर शांत और शालीन स्वभाव के पहचाने जाने वाले कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा का बयान काफी गंभीर था जब पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा सवाल दागा कि आखिर घपलेबाज दामाद को कहां भगा दिया। जनसेवा के केन्द्र डीकेएस के नाम पर खुद का सेवा कर लिया और चौकीदारों ने ही चोर को भगाने में मदद की।

उन्होंने कहा कि अपने दामाद को कहां भगा दिया रमन सिंह चौकीदार ने? इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने उसेंडी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विक्रम उसेंडी क्यों नही चुनाव लड़ रहा है. उसेंडी विधानसभा भी हारे, इसी डर से लोकसभा चुनाव नही लड़ रहे होंगे। वोरा ने प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल है. पीएम मोदी ने जो घोषणापत्र जारी किया है उसे कोई नहीं मान रहा, कांग्रेस के घोषणापत्र को सब हाथों-हाथ ले रहें. बीजेपी की ओर से विधायक भीमा मंडावी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग पर वोरा ने कहा कि न्यायिक जांच में ये पता चल जाएगा कि किस साजिश में ये हत्या हुई. सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है. बीजेपी के लोग अनाप-शनाप बातें करते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों