शुक्र 31 जुलाई, 2026

सीए विनीत खुदकुशी मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर

0

सीए विनीत खुदकुशी मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर

रायपुर। विगत 24 मार्च को चार्टड अकाउंटेंट विनीत पटेल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें पुलिस ने जांच के दौरान 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चार्टड अकाउंटेंट विनीत पटेल ने 24 मार्च के शाम अपने ऑफिस में अवधेश दुबे के लाइसेंसी पिस्टल से खुद के कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। इसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने अवधेश दुबे और उसकी पत्नी सरिता दुबे के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जाता है कि पटेल ने आत्महत्या करने से पहले 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। पुलिस को मामले की तफ्तीश के दौरान घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें प्रताडऩा का आरोप लगाया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों