शुक्र 31 जुलाई, 2026

चार पहिया वाहन टकराया ट्रेलर से, दर्जन भर घायल

0

चार पहिया वाहन टकराया ट्रेलर से, दर्जन भर घायल

बेमेतरा। बेमेतरा के ग्राम कुरुद में सड़क हादसा हो गया। चार पहिया वाहन अचानक खड़े ट्रेलर से जा टकराया। इससे चार पहिया वाहन पर सवार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में बाराती सवार थे और विवाह समारोह से लौट रहे थे। बारात बेमेतरा थाना क्षेत्र के कुरुद गांव गई थी और कुरुद से वापसी पर बारातियों से भरा वाहन ट्रेलर से जा टकराया। हादसे माजदा पर सवार यात्री घायल हो गए। बारातियों की संख्या लगभग 16 बताई जा रही है। घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इसमें कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजधानी रिफर किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों