शुक्र 31 जुलाई, 2026

जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

0

जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

राजिम। राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल ने महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी धनेंद्र साहू के प्रचार में छुरा अंचल के गिधनी पाठ में दर्शन कर ग्राम जरगांव, रवेली, तिलाईदादर, सारागांव, पिपराही, कोसमबूढ़ा, बोडराबांधा गांव में जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्राम कोसमबुड़ा में जोगी कांग्रेस के किसान मोर्चा के अध्यक्ष बस्तर आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष कौशल ठाकुर एवं पिपराही में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से यसपेद्र शाह, पीसीसी मेंबर अब्दुल समद खान, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मक्कू दिक्षित, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दीपक पांडे, किशन सिंहा, सुदर्शन धु्रव, मनोज दुबे, शैल निषाद, कामिन वाई, डिगेद गोस्वामी लोकेश टांडे पवन ठाकुर के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों