शुक्र 31 जुलाई, 2026

डीकेएस अस्पताल में नया ड्रेस कोड का विरोध

0

डीकेएस अस्पताल में नया ड्रेस कोड का विरोध

रायपुर। डीकेएस अस्पताल अधीक्षक डॉ सहारे के एक आदेश ने विवाद पैदा कर दिया है. अस्पताल अधीक्षक ने कर्मचारियों के लिये नया ड्रेस कोड लागू किये जाने का आदेश निकाला है,जिसको लेकर अस्पताल के कर्मचारी पशोपेश में हैं. इस आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को काला ड्रेस पहनकर अस्पताल आने का फरमान सुनाया गया है.

अस्पताल प्रबंधन के इस आदेश का कर्मचारियों ने दबी जुबान में विरोध शुरु कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि साल भर पहले यहां पर ग्रे कलर का कपड़ा पहनकर आने संबंधी आदेश जारी किया गया था और इसके बाद अब नये आदेश ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी है. कर्मचारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में काला कपड़ा पहनना स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक हो सकता है, बावजूद इसके अस्पताल अधीक्षक ने ब्लैक ड्रेस पहनने का आदेश निकाल दिया.कर्मचारियों का कहना है कि आम तौर पर अस्पतालों में नर्सिंग स्टॉफ के लिये ड्रेस कोड लागू होता है,लेकिन यहां पर कम्यूटर ऑपरेटरों तक के लिये ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है,जो गलत है और इस संबंध में वे स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करने वाले हैं.

डॉ सहारे ने कहा कि कर्मचारियों की सहमति से ही नया ड्रेस कोड लागू किया गया है.उनका कहना है कि कर्मचारियों ने ही सर्वसम्मति से काले रंग के कपड़े पहनने की बात कही थी,जिसके बाद इस आदेश को जारी किया गया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों