शुक्र 31 जुलाई, 2026

सराफा कारोबारी इनकम टैक्स कमिश्नर से मिले

0

सराफा कारोबारी इनकम टैक्स कमिश्नर से मिले

रायपुर। सराफा दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की आयकर विभाग के कर्मचारियों द्वारा पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। मामले को लेकर सराफा कारोबारियों ने शुक्रवार को चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से कारोबारी नाराज हैं और वे पिटाई करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर अपनी बात रखी। इससे पहले गुरुवार को कारोबारियों ने आयकर विभाग के कर्मचारियो के खिलाफ कोतवाली थाना में मारपीट का केस भी दर्ज रकवाया था।

गौरतलब है कि बुधवार रात आईटी विभाग द्वारा आईटी सर्वे के दौरान सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित पगारिया ज्वेलर्स में काम करने वाले मोहित जैन को पूछताछ के लिए ले गई थी। पूछातछ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोहित की पिटाई कर दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों