शुक्र 31 जुलाई, 2026

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो,आईना देखो मोदी जी

0

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो,आईना देखो मोदी जी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले दिनो आईना भेजा था। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था कि अपने आप को चाय वाले से लेकर चौकीदार तक कई रूपों में ढाल लिया है और लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि असली मोदी कौन है। इसके बाद प्रदेश के कई नेताओं को आईना भेजे थे। इसके बाद आज आईना देखो मोदी जी एक व्यंग्यात्मक गीत है, जिसमें हमने वहीं दिखाने की कोशिश की है जो सीएम भूपेश ने अपने पत्र में लिखा था।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मौके पर कहा कि मोदी सरकार ने देश को मुखौटा लगा कर लूट रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को आईना भेजा था ताकि मोदी उसमे अपना असली चेहरा देख सके। जैसा की हमने विधानसभा चुनावों के पहले रमन सिंह का उल्टा चश्मा का वीडियो जारी किया था वैसे ही हम आज आईना देखो मोदी की इस नाम से एक व्यंग्यात्मक गीत जारी कर रहे हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी के वादों के बारे में बताया गया है जिसमें मोदी ने किसानों के लिए, व्यापारियों के लिए जीएसटी, बेरोजगारों के लिए रोजगार देने वाले थे मगर भाजपा युवाओं को पकोड़े बेचने को कह रही है। ये वीडियो इसी बारे में है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों