अमित सिन्हा होंगे साजा के तहसीलदार
बेमेतरा। संभागायुक्त दुर्ग द्वारा अमित सिन्हा तहसीलदार को कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा में पदस्थापना की गई है। उन्होंने कलेक्टोरेट में अपना कार्यभार संभाला। कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर आगामी आदेश पर्यन्त अमित सिन्हा को तहसीलदार साजा के पद पर पदस्थ किया है।