सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण,कांग्रेस ने बताया छलावा

0

सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण,कांग्रेस ने बताया छलावा

रायपुर। लोकसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने वाला बिल पारित हो गया। इस बिल पर नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बिल को मोदी सरकार का चुनावी स्टंट करार दिया है। सिंहदेव के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सवर्णों को साधने की कोशिश की जा रही है।वहीं मंत्री रविंद चौबे ने इस प्रधानमंत्री की घोषणा को धोखा बताया है। मंत्री रूद्र गुरू के मुताबिक सरकार का यह फैसला तब सहीं होगा जब इससे किसी दूसरे वर्ग को नुकसान न हो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.