जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 18 जनवरी को

0

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 18 जनवरी को

मुंगेली। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत मुंगेली की सामान्य सभा की बैठक 18 जनवरी 2019 को दोपहर 12 बजे नवीन जिला पंचायत सभाकक्ष (धरमपुरा) में आयोजित है। बैठक में पूर्व में बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण, महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत रोजगार उपलब्धता पर चर्चा, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यो की समीक्षा, डी.पी.आर.सी. अंतर्गत होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आबंटन एवं व्यय की समीक्षा, पी.एच.ई. विभाग अंतर्गत संचालित कार्यो की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित कार्यो की समीक्षा, कृषि विभाग अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा, आबकारी विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यो की समीक्षा, शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यो की समीक्षा, समस्त निर्माण एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं मनियारी जल संसाधन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा एवं पहुंच विहीन ग्रामों में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर चर्चा, शेष समस्त अन्य विभागों द्वारा संचालित कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों