एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों व धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

0

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों व धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली द्वारा मुंगेली विधानसभा के मतदान केन्द्र चिरहुला, पंडरभठा, छितापुर एवं सिंगारपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी उपस्थित पाये गये।

फार्म 06,07,08 को सही तरीके से पूर्ण भरकर तथा बी.एल.ओ. से सत्यापन उपरांत तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा खाद्य निरीक्षक मुंगेली एवं राजस्व निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से तहसील मुंगेली के धान उपार्जन केन्द्रों तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। उपार्जन केन्द्र पंडरभटा में केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा धान बिक्री करने हेतु आए किसानों को टोकन की हार्डकापी नहीं दी गई थी बिना टोकन प्रदान किये उनका धान खरीदा जा रहा था खरीदे हुए धान में से पांच बोरियों का तौल कराने पर सभी बोरा में निर्धारित मात्रा से अधिक धान प्राप्त हुआ। वहीं धान की गुणवत्ता अमानक किस्म की पाई गई। धान उपार्जन केन्द्र सिंगारपुर की जांच में धान के रख-रखाव हेतु पर्याप्त ड्रेेनेज एवं तारपोलिग कव्हर नहीं पाया गया।

00 पण्डरभटा खरीदी केंद्र में गड़बड़ी पाई गई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.