कैट का 18 को प्रदेश बंद
कैट का 18 को प्रदेश बंद
रायपुर। कैट के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 15 फरवरी को हमले में शहीद हुए सैनिको की शहादत के विरोध में छत्तीसगढ़ कैट द्वारा प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है जिसे रायपुर की सभी व्यापारिक एसोसिएशन ने समर्थन दिया है।
राठी ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे नगर घडी चौक में प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी की अगुवाही में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है जिसमे प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, जितेंद्र दोषी, परमानन्द जैन, अजय अग्रवाल, विजय शर्मा, राकेश ओछ्वानी, अजय तनवानी,रोहित सिंघानिया, अमरदास खट्टर, कन्हैया गुप्ता, मो.आसिफ खान,सतीश श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, राम मंधान, रतनलाल अग्रवाल, जय नंवानी, बलराम आहूजा, वासु माखीजा, नरेश गंगवानी, कैलाश खेमानी, जयराम कुकरेजा उपस्थित रहेंगे।

