Advertisement

कोलकाता की गणितज्ञ नीना गुप्ता ने 70 साल पुरानी गणितीय चुनौती को दी नई दिशा, TIME100 Next India 2026 में मिली जगह

नई दिल्ली/कोलकाता। भारत की एक महिला गणितज्ञ ने अपनी असाधारण शोध क्षमता से अंतरराष्ट्रीय गणित जगत में पहचान बनाई है। कोलकाता की प्रोफेसर नीना गुप्ता को TIME100 Next India 2026 की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI), कोलकाता में कार्यरत नीना गुप्ता को यह पहचान विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारकर्ताओं की श्रेणी में मिली है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे गणित की एक ऐसी जटिल समस्या पर किया गया शोध है, जिसने करीब सात दशकों तक दुनिया के गणितज्ञों को चुनौती दी थी।

नीना गुप्ता का नाम विशेष रूप से जारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम (Zariski Cancellation Problem) से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया। इस गणितीय समस्या को वर्ष 1949 में प्रसिद्ध गणितज्ञ ऑस्कर जारिस्की ने प्रस्

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *