Advertisement

मुंबई के सार्वजनिक पार्क में फोटो खींच रहे जोड़े पर हमला, डंडों से पीटा: वीडियो वायरल होने के बाद 8 नाबालिग हिरासत में, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सार्वजनिक पार्क में फोटो खींच रहे युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्क में मौजूद 8 से 10 लड़कों के समूह ने पहले जोड़े पर अश्लील टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना कुर्ला पश्चिम में फीनिक्स मॉल के पीछे स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में हुई। युवक और युवती पार्क में तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे लड़कों के समूह ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब युवक-युवती ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और समूह ने दोनों को घेर लिया। वायरल वीडियो में कुछ ल

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *