पुनिया ने पराजित कांग्रेस प्रत्याशियों से की चर्चा,जाना हार का कारण

0

पुनिया ने पराजित कांग्रेस प्रत्याशियों से की चर्चा,जाना हार का कारण

रायपुर। राजीव गांधी भवन में चल रही हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक समाप्त हो चुकी है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कक्ष में पीएल. पुनिया अब राज्य के 22 प्रत्याशियों से एक-एक कर अकेले में चर्चा कर रहे हैं। कुल मिलाकर कोशिश यही है कि कमीं कहां हुई ये समझने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ किसी को अगर कोई विशेष शिकायत हो तो भी पुनिया समझने का प्रयास कर रहे हैं.

तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत को लोकसभा चुनावों का सेमी फाइनल माना जा रहा है। इस बार कांग्रेस का नेतृत्व कोई भी कमीं नहीं रखना चाहता। इनकी पूरी कोशिश इसी बात को लेकर है कि कैसे लोकसभा चुनावों में भी इन्हीं परिणामों को दुहराया जाए। छत्तीसगढ़ में जहां भाजपा 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही थी। उसके हाथ में महज 15 सीटें ही आर्इं। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश इस बार यही होगी कि लोकसभा चुनावों में परिणामों को भी उलट दिया जाए। वर्तमान समय में भाजपा के पास लोकसभा की 10 और कांग्रेस के पास 1 सीट है। इसी परिणाम को पलटने की कोशिश में कांग्रेस अभी से जुट गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों