विपक्ष में रहकर सरकारी योजनाओं का जनता को दिलाएंगे लाभ – डॉ रमन

0

विपक्ष में रहकर सरकारी योजनाओं का जनता को दिलाएंगे लाभ – डॉ रमन

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल तक सत्ता में रहकर काम किया और जनता की सेवा की है। 15 साल के बाद अब एक मौका जनता ने कांग्रेस को दिया है। कांग्रेस सरकार जनता को किस प्रकार से लाभ पहुंचाएगी यह देखना होगा।

उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में रहकर सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएंगे। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज विधानसभा सत्र का पहला दिन है। आज शपथ समारोह के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को चुनकर विधानसभा में जिम्मेदारी दी गई है। कौशिक को लंबे समय से राजनीति का अनुभव है। इसी वजह से भाजपा के पर्यवेक्षक ने कौशिक को नेता प्रतिपक्ष चुना है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के लिए कई लोगों ने दावेदारी की थी लेकिन पर्यवेक्षक ने कौशिक को चुना है। विपक्ष में रहकर कौशिक बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.