आदिवासियों को रिहा करने बूच कमेटी कर रही जांच- डी. रविशंकर

0

आदिवासियों को रिहा करने बूच कमेटी कर रही जांच- डी. रविशंकर

रायपुर। जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने के लिए बूच कमेटी सूची तैयार कर रही है। सूची के आधार पर उनके अपराधों की जांच की जाएगी और कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दौरे में कहा था कि वे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करवाएंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रवक्ता डी. रविशंकर ने बताया कि पूर्ववती सरकार द्वारा बूच कमेटी बनाई गई है। कमेटी में अध्यक्ष निर्मला बूच के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अपराधों की सूची तैयार की जा चुकी है और उसकी जांच की जा रही है। इसमें ऐसे अपराधों की जांच की जा रही है जो कि सामान्य प्रकृति के हैं ताकि जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जा सके। ऐसे कई अपराध भी हैं जिसे कोर्ट से माफ भी किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.