राजधानी में कुछ जगहों पर दूषित पानी की आपूर्ति,कई लोग बीमार

0

राजधानी में कुछ जगहों पर दूषित पानी की आपूर्ति,कई लोग बीमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. दूषित पानी की सप्लाई और पानी पीने की वजह से 8 बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए है, जबकि दो ही हालत गंभीर बनी हुई है. पीलिया की शिकायत के बाद निगम अमला रायपुर के कुशालपुर पहुंच गया है जहां के लोग पीलिया से ग्रसित हो गए है. बताया जा रहा है कि पिछले 8 जून से लगातार कुशालपुर के वार्डों में दूषित पानी आ रहा है. इसकी शिकायत निगम को की गई लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली.महापौर प्रमोद दुबे का कहना है कि दूषित पानी पीने से बीमारी की वजह बता रहे है तो पानी की टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. पीलिया फैलने के कई कारण हो सकते हैं. अभी जांच के पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि कुशालपुर में नई पाइप लाइन डाला गया है. लोगों को नई कनेक्शन के लिए आवेदन मांगा गया था. कुछ लोगों ने दिया था जबकि कुछ लोगों ने नहीं दिया था. सूचना मिलने के बाद तत्काल पानी टेस्टिग टीम बना दिया गया है. मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.