रवि 2 अगस्त, 2026

दूसरे दिन भी पुलिस स्कूल में गहमागहमी,स्कूल छोड़ रहे हैं बच्चे

0

दूसरे दिन भी पुलिस स्कूल में गहमागहमी,स्कूल छोड़ रहे हैं बच्चे

रायपुर। डीएवी स्कूल प्रबंधन व पालकों के बीच दूसरे दिन भी झड़प होते रही। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित अधिकांश लोग टीसी, फीस वापस मांगते रहे, लेकिन अभी तक उन्हें यह सब कुछ नहीं दिया जा रहा था। स्कूल प्रबंधन उन्हें समझाते हुए यह कहता रहा कि उनके बच्चों के एडमिशन में सहयोग करेंगे। पुलिस विभाग की ओर से खोले गए स्कूल में एडमिशन के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। खासकर दिल्ली की एक बड़ी शिक्षण संस्था डीएवी का नाम जुडऩे से हर कोई वहां अपने बच्चों को एडमिशन कराने में जुटे रहे। पालको का अब आज की स्थिति में कहना है कि नामी संस्था के न जुडऩे से उनके बच्चों की पढ़ाई अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगी। ऐसे में वे सभी अपनी पुरानी संस्था में उन्हें एडमिशन कराना चाहते हैं। उनका यह भी कहना है कि स्कूल शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद उन्हें वापस उस संस्था में एडमिशन कराना कठिन हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों