रवि 2 अगस्त, 2026

अवैध पिस्टल व कारतूस लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

0

अवैध पिस्टल व कारतूस लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

भिलाई। अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहे युवक को पलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी दिलीप यादव (19) पैंट के जेब मे पिस्टल व कारतूस लेकर लोगों को डराने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान वह हथियार बेचने की फिराक मे था और ग्राहक ढूंढ रहा था। मुखबिर से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ग्राहक बनकर पिस्टल व कारतूस खरीदने मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। थिलाई दुर्ग में लंबे समय से अवैध रूप से पिस्टल कारतूस का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसे रोकने के लिए पुलिस का अभियान भी चला रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों