रवि 2 अगस्त, 2026

ज्वेलरी दुकान से थैले में रखा 2 लाख नगद पार

0

ज्वेलरी दुकान से थैले में रखा 2 लाख नगद पार

रायपुर। सदर बाजार स्थित महावीर ज्वेलर्स में शनिवार शाम दो लाख की चोरी हो गई। दो अज्ञात चोर वहां के काउंटर पर एक थैले में रखे दो लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ में लगी है। आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक दो युवक सदर बाजार स्थित मधुबन परिसर के समीप महावीर ज्वेलर्स पहुंचे। इसमें से एक युवक ने वहां के कैशियर संदीप सोनी को अपनी बातों में उलझाए रखा। वहीं दूसरा युवक काउंटर पर रखे एक थैले को उठाकर बाहर चला गया। थैले में लेन-देन का दो लाख रुपये नगद रखा हुआ था। घटना की जानकारी बीती शाम-रात में हुई। इसके बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो दोनों युवक कुछ देर के अंतर में ज्वेलरी से निकलकर तेजी से एक साथ जाते हुए दिख रहे हैं। इसमें से एक के हाथ में यह थैला था।

दुकानदार प्रवीण जैन ने घटना की रिपोर्ट बीती शाम-रात में कोतवाली पुलिस में दर्ज करायी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर पूछताछ शुरू कर दी है।

ज्वेलरी के अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि जिस थैले में नगद रखा गया था, उसे काउंटर के आसपास कहीं रखने को लेकर धोखा हो गया। बाद में उस नगद के बारे में कैशियर से पूछताछ की गई, तब जाकर चोरी का पता चला। पुलिस चोरी की घटना की बारीकी से पूछताछ में लगी है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहर में आए दिनों चोरी की कई छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। इसमें से कुछ के आरोपी पकड़े जा रहे हैं, लेकिन कई घटनाओं के आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस जांच जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों