मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। स्वर्गीय श्री सिंह छत्तीसगढ़ के सक्ती क्षेत्र के पूर्व विधायक थे और सक्ती जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर में जारी शोक संदेश में कहा है कि आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह का कल राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.