चेक बाउंस मामले में बिल्डर्स के खिलाफ जमानती वारंट

0

चेक बाउंस मामले में बिल्डर्स के खिलाफ जमानती वारंट

रायपुर। राजधानी के जैनम बिल्डर्स के पार्टनर्स के खिलाफ रायपुर कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट चेक बाउंस के दो मामलों को लेकर है. २०१८-१९ में जैनम बिल्डर्स के पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस के कुल ८ मामले हैं. दो मामलों में बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश के पालन करते हुए रायपुर कोर्ट ने बिल्डर्स के पार्टनर के खिलाफ वारंट जारी किया है.जैनम बिल्डर्स के खिलाफ शांति बाई जैन एवं श्वेता जैन ने पराक्रम लिखत अधिनियम की धारा १३८ के तहत चेक बाउंस का मामला प्रस्तुत किया था. जैनम बिल्डर्स की ओर से किसी भी पार्टनर्स ने कोर्ट में परिवाद का जवाब नहीं दिया. कोर्ट के सम्मन स तामिली के बाद भी बिल्डर्स का कोई भी प्रतिनिधि कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ.तब जेएमएफसी नम्रता नोरगे ने २१ मई को जैनम बिल्डर के चारों पार्टनर्स के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. इसमें दिनेश रामपुरिया, तिलोकचंद रामपुरिया, पुष्पा देवी रामपुरिया व जितेंद्र रामपुरिया शामिल है. इन सभी के खिलाफ २०१८-१९ में रायपुर के विभिन्न कोर्ट में कुल ८ चेक बाउंस के मामले पेंडिंग है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों