रवि 2 अगस्त, 2026

बाथरूम में नहाते महिला की बना ली वीडियो,करता रहा ब्लैकमेल

0

बाथरूम में नहाते महिला की बना ली वीडियो,करता रहा ब्लैकमेल

बिलासपुर। अपने ही घर में महफूज नहीं है इसलिए यह जानने उक्त खबर पर गौर करें और सावधानी बरतें। बिलासपुर की घटना है जहां एक ड्रायवर ने अपनी ही मालकिन का नहाते हुए तस्वीर शूट कर लिया है और मालिक की गैरमौजूदगी में फिल्म दिखाकर ब्लैकमेल करते रहा बल्कि अपनी हवस का शिकार भी बनाते रहा। बेबस महिला दो साल तक यह सब कुछ सहती रही जब ज्यादाती हो गई तो उसने अपने पति को सारे मामले की जानकारी दी और दोनों पुलिस के पास पहुंचे।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा इलाके का है. आरोपी रवि कौशिक महिला के यहां ड्राइवरी का काम करता था. उसका घर में आना जाना लगा रहता था. आरोपी उसके पति के गैरमौजूदगी में भी घर में रहता था. दो साल पहले आरोपी ने महिला का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया. फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा.महिला बार-बार धमकी और दुष्कर्म के लिए दबाव डालने से तंग आ गई और इसकी जानकारी अपने पति को दी. फिर पति-पत्नी ने सिटीकोटवाली थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी रवि कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों