शुक्र 31 जुलाई, 2026

भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू

0

भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू

मुंगेली। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय ने देश के युवाओं को भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अवसर देने के लिए आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम शुरू की है जो 10़2 उत्तीर्ण अविवाहित भारतीय युवाओं के लिए है। इस स्कीम के तहत आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू है जिसकी अंतिम तिथि 08 जून है। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर हैै। आवेदन जनवरी 2020 से शुरू हो रहे कोर्स के लिए मंगाये गये हंै। इस कोर्स के लिए फिजिक्स, केमेस्टरी एवं गणित के साथ 12वीं उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें। इस भर्ती में 12वीं के अंकों के आधार पर शार्ट लिस्ट करके आवेदकों को सीधे सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में साक्षात्कार के लिए भेजा जायेगा। आवेदन ऑनलाईन किये जा रहे है। 10़2 में फिजिक्स, केमेस्टरी एवं गणित में कम-से-कम 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए साथ ही आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी आर्मी वेबसाईट डल्बूडल्बूडल्बूडॉटज्वाईनइंडियमआर्मीडॉटकाम पर देखी जा सकती है। मार्गदर्शन के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बिलासपुर से सम्पर्क किया जा सकता है। मुंगेली जिला के इच्छुक आवेदक उक्त वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों