शुक्र 31 जुलाई, 2026

मरीजों की जांच कर दवा वितरित

0

मरीजों की जांच कर दवा वितरित

मुंगेली। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड लोरमी के बैगा ग्राम मंजुरहा में टी.बी./लेप्रेासी जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सूदुर पहुँचविहीन बैगा ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी के प्रति जागरूक करने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जाँच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती है। जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी कराया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिनो के द्वारा गाँव में प्रचार-प्रसार किया गया। इस शिविर में 53 मरीजों की जांच की गई, जिसमें संदेहास्पद टीबी के 07, चर्मरोग के 18, कमजोरी के 14, सर्दी खासी के 03, चेस्टपेन के 03 एवं 08 जनरल मरीज शामिल है। टीबी के 07 संदेहास्पद मरीज पाये गये। जिसका बलगम जाँच के लिए एकत्र किया जायेगा। इस शिविर में जिला क्षय नियत्रंण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे द्वारा सभी मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया, और इन्हे दवाई एवं परामर्श दिया गया । इसके साथ ही अतिरिक्त टीबी/कुष्ठ रोग से बचाव एवं नियंत्रण के लिये पाम्पलेट भी बाँटा गया, और मितानिनों को उन्मुखीकरण किया गया। इस जनजागरण शिविर में डीपीसी श्री अमिताभ तिवारी, एन.एम.एस. अर्जुन सिदार, एसटीएस श्री शिवप्रसाद कमल पात्रे, सुपरवाईजर लालजी साहू, आरएचओ श्री नरेन्द्र राजपूत, सपुरवाईजर लता दर्रो एवं मितानीन उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों