शुक्र 31 जुलाई, 2026

रिक्त सीटो के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 जून तक

0

रिक्त सीटो के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 जून तक

जांजगीर-चांपा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं (सत्र 2019-2020) की रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आगामी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2018-19 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की जन्मतिथि एक जून 2001 से 31 मई 2015 के मध्य होनी चाहिए। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एनवीएसएचक्यू डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदया विद्यालय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों