शुक्र 31 जुलाई, 2026

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

0

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

बेमेतरा। टेमरी निवासी महाबली बंजारे हत्याकांड मामले को 72 घंटे के भीतर सुलझाते हुए सिटी पुलिस ने मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने गमछे से महाबली का गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर ग्राम रांका में एक खेत में फेंक दिया था। आरोपी रामेश्वरी व सतीश बंजारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी सतीश बंजारे ग्राम टेमरी का मृतक के घर आने-जाने के साथ उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मुखबिर के माध्यम से आरोपी पर नजर बनाए हुई थी। आरोपी की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर, मृतक के पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों