शुक्र 31 जुलाई, 2026

जापानी बहू से बात करने सास सीख रही अंग्रेजी

0

जापानी बहू से बात करने सास सीख रही अंग्रेजी

जशपुरनगर। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला ग्रन्थालय में 1 महिने से संचालित स्पोकन इंग्लिश क्लास बेहतर तरीके से चल रही है। जिसमें बच्चे, युवा, बुजूर्ग, महिलाएं सभी बढ़चढ़ कर अपने शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान अर्जन कर रही है। वहीं जशपुर जिले की वृद्ध सास श्रीमती चन्द्रसेन गुप्ता जो कि अपनी जापनी बहू से अंग्रेजी में बात करने की चाह से जशपुर के छोटे-छोटे बच्चों के बीच आकर अंग्रेजी भाषा की शिक्षा प्राप्त कर रही है। इस स्पोकन इंन्ग्लिश के क्लास में शामिल प्रतिभागियों को क्लास के अतिरिक्त इंग्लिश में डिबेट भी कराया जा रहा है। इसके साथ स्टोरी टेलिंग प्रोग्राम, रोड टू सक्सेस जैसे कार्यकम में समिल्लित होकर भी अपने ज्ञान में वृद्धि कर रहे हैं। प्रगतिशील सोच के साथ कई महिलाओं ने इस क्लास ज्वाइन कर अपने बच्चों के इंग्लिश मीडियम क्लास होने के कारण बच्चों के होम वर्क बेहतर तरीके से हो सके इस मानसिकता के साथ भी ज्वॉइन किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों