मतगणना व चुनाव परिणाम जानने चौराहों लगेगी एलईडी

0

मतगणना व चुनाव परिणाम जानने चौराहों लगेगी एलईडी

रायपुर। 23 मई को मतगणना और चुनाव का परिणाम जानने के लिए राजधानी के चौक-चौराहों पर एलईडी लगाई जाएगी। इसके लिए स्थानों का चयन अभी किया जाना बाकी है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी जयस्तंभ और घड़ी चौक, मरीन ड्राइव समेत अन्य चौराहों पर एलईडी लगाई जाएगी, जहां प्रत्याशियों के मतों की गणना के उतार-चढ़ाव देखे जा सकेंगे। स्थानीय के अलावा लोकसभा की सभी सीटों के प्रत्याशियों के मतों की गणना के आंकड़े दिखेंगे। बहरहाल अभी तक इसके लिए स्थानों का चयन नहीं किया जा सका है। वैसे पूर्व में निर्वाचन आयोग द्वारा घड़ी चौक पर एलईडी लगाई गई थी।अभी आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसके लिए करीब 10 मई के बाद ही कार्य योजना बनाई जाएगी। वैसे इस प्रयोग के चलते विधानसभा चुनाव के दौरान इसकी लोकप्रियता भी बढ़ी थी। जिसे देखते हुए इस बार एलईडी से मत के गणना के प्रसारण की तैयारी होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.