थैंक्स पुलिस,शाबास पुलिस
थैंक्स पुलिस,शाबास पुलिस
रायपुर। आम तौर पर पुलिस को लेकर लोगों का नजरिया कुछ और ही रहता है लेकिन घर से कुछ आरोपियों द्वारा अपहरण कर ले गए बेटे की आस में बैठे मां बाप के सामने पुलिस की टीम जब विराट को लेकर बिलासपुर में उसके घर पहुंचती है तो खुशी के इस क्षण में भावुकता को संभालते हुए पिता विवेक सराफ का गला भर आता है वे अपने को संभाल नहीं पाते हैं और पुलिस को ही गले लगा लेते हैं,थैंक्स पुलिस..बिलासपुर पुलिस बेहतर पुलिस है उनका किन शब्दों में शुक्रिया अदा करूं।
सुबह-सुबह दरवाजे पर दस्तक हुआ और दरवाजा खोला तो सामने पुलिस के आईजी, एसपी,एडीशनल एसपी, सीएसपी सहित कई अफसर खड़े थे,और इन सबके बीच उन्होने पुलिस की गाड़ी से अपने लाड़ले विराट को उतरते देखा। उन्होने दौड़कर बच्चे को सीने से लगा लिया और परिवार जोर से चिल्लाकर इसकी खबर दी। यह बताते हुए विवेक सराफ का गला भर आया। वे कहते हैं कि मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा था और आज यह साबित हो गया कि बिलासपुर की पुलिस बेहतर पुलिस है। उन्होने कहा कि लोग मुंबई की पुलिस को अच्छा बताते हैं. मैं तो कहूंगा कि बिलासपुर व छत्तीसगढ़ की पुलिस कहीं बेहतर है।
