फिर पकड़ाए आईपीएल के सटोरिए

0

फिर पकड़ाए आईपीएल के सटोरिए

रायपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच में करोड़ो की सट्टा पट्टी खिलाने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 नग मोबाईल, 1 नग एलईडी 1 नग सेटअप बॉक्स और 3 हजार 240 रुपए नगद बरामद किया है. सट्टा राजस्थान रायल्स वर्सेस कलकत्ता नाईट राईडर्स के मैच के बीच लगाया गया था. मामला पण्डरी थाना इलाके का है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरव कुमार पटेल व्हीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट न. सी-1/304 में अपने घर पर आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के द्वारा सट्टा खिलाता है. पंडरी पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा. फिर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुनील अग्रवाल को सट्टा का पैसा वसूली करके देता था. पुलिस ने सुनील अग्रवाल और गौरव कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों