शुक्र 31 जुलाई, 2026

कलेक्टर द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त

0

कलेक्टर द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त

मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के लिए सेक्टर अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, स्वीप, मीडिया सेल एवं वाहन व्यवस्था से जुड़े नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले ऐसे समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने निर्वाचन में सहयोग करने एवं प्रचार-प्रसार के लिए समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने लोकसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर अधिकारी-कर्मचारियों सहित मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार माना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों