शुक्र 31 जुलाई, 2026

कक्कानाडू केरल के बालिका गृह में दो बालिकाएं संरक्षित रखी गई

0

कक्कानाडू केरल के बालिका गृह में दो बालिकाएं संरक्षित रखी गई

मुंगेली। जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली को बालगृह (बालिका) कक्कानाडू में दो बालिकाओं के होने की सूचना प्राप्त हुई है। केरल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायमूर्ति श्रीमती अनु शिवरामन द्वारा निरीक्षण के दौरान दो बालिकाओं की उपस्थिति देखी गई जो मूकबधिर एवं श्रवणबाधित है। जिसके कारण बालिकाओं के सही स्थान का पता पहचान नहीं की जा सकी है। बालिकाओं के बारे में अन्य कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। वर्तमान में उक्त दोनों बालिका बालगृह (बालिका) कक्कानाडू केरल में निवासरत है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उक्त दोनों बालिकाओं के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली एवं पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों