प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह के रूप में मांगा खुद का फोटो

0

प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह के रूप में मांगा खुद का फोटो

बिलासपुर। बिलासपुर के एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह के रूप में ऐसी मांग रखी है कि अधिकारी भी असमंजस में फंसे नजर आ रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूरन छाबरिया ने खुद का फोटो चुनाव चिन्ह के रूप में मांगा। उनका तर्क है की सुप्रीम कोर्ट के साइटेशन के अनुसार प्रत्याशी चाहे तो खुद का फोटो चुनाव चिन्ह के रूप में ले सकता है। प्रदेश में खुद का फोटो चुनाव चिन्ह के रूप में मांगने की यह पहली घटना। जिला निर्वाचन अधिकारी से उन्होंने फोटो के रूप में चुनाव चिन्ह की मांग की है। प्रत्याशी की इस मांग के बाद नियम कानून को लेकर अधिकारी असमंजस में फंसे हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.