योगेश तिवारी ने कांग्रेस को समर्थन का किया ऐलान

0

योगेश तिवारी ने कांग्रेस को समर्थन का किया ऐलान

रायपुर। जनता कांग्रेस के महासचिव योगेश तिवारी ने अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है। जोगी कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। इस बार के लोकसभा चुनाव में जोगी की पार्टी ने अपने प्रत्याशियों नहीं उतारने का ऐलान किया है। जोगी की पार्टी लोकसभा चुनाव में बीएसपी को समर्थन दे रही है। हालांकि इसके पहले जोगी कांग्रेस ने कहा था कि बसपा के साथ उनका गठबंधन होगा और कुछ सीटों पर जोगी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। अजीत जोगी कोरबा से चुनाव लडऩे वाले थे। लेकिन जोगी कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इससे पार्टी में नाराजगी बढ़ गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.