शुक्र 31 जुलाई, 2026

ऑटो चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज

0

ऑटो चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज

रायपुर। ऑटो से बाइक टकरा जाने पर बाइक सवार के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाए जाने की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती राजातालाब सिविल लाईन रायपुर निवासी मोहम्मद आवेस 24 वर्ष पिता मोहम्मद अनवर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पण्डरी प्रदीेप ऑटो पार्टस दुकान के पास ऑटो रिक्शा क्रमांक सीजी 04 टी 7659 का चालक ने अचानक बे्रेक मार दिया जिसके चलते मेस्ट्रो बाइक से जाते समय बाइकआटो से टकरा गया। इस बात को लेकर ऑटो चालक ने गाली-गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों