दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

0

दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने हेतु जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में वीवीपैट, बीयू, सीयू, ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। दिव्यांग संगोष्ठी में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अरविन्द सोनी ने दिव्यांगों को स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने आस-पास के मतदाताओ को लोकतंत्र के महान पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर श्री अशोक कश्यप ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पीएसईओ श्री गोरे लाल पाण्डे ने दिव्यांगजनों, अधिकारी/कर्मचारियो, मतदाताओं से कहा कि मतदान अवश्य करें। कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री सोनी ने दिव्यांग मतदाताओं एवं कर्मचारियों को मतदान करने हेतु शपथ दिलायी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.