Advertisement

सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, Lok Sabha की 30 नवंबर और Rajya Sabha की 2 दिसंबर को बैठक आखिर क्या होगा एजेंडा?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही आवश्यक सरकारी कामकाज के लिए बुलाई गई है और कामकाज की जरूरतों के अनुसार 3 दिसंबर तक चल सकती है।

सरकार की ओर से बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन संसद की इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों में संकेत दिए जा रहे हैं कि परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक फिर से संसद में लाया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

परिसीमन का मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके तहत लोकसभ

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *