Advertisement

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 8 से 10 जनवरी 2027 तक रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर साहित्य उत्सव के प्रतीक चिह्न का अनावरण और पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘युवा भारत’ निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। हमारी भाषाओं, बोलियों, लोककथाओं, गीत-संगीत और साहित्य में यहां के जनजीवन, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *